Welcome to egujaratitimes.com!

गंदगी के साम्राज्यवाली खारीकट केनाल इस बारिश में भी मचाएगी तबाही

अहमदाबाद: पिछले कई सालों से अहमदाबाद के पूर्व विस्तार में दो अथवा तीन इंच बारिस होने से कमर तक जलभराव हो जाता हैं। जिसमे इस साल जलभराव न हो इसके लिए अहमदाबाद महानगरपालिका के सहयोग से राज्य के सिंचाई विभाग द्वारा खारीकट केनाल की सफाई की जा रहे होने की जानकारी मिली हैं। सफाई होने की वजह से जलभराव की समस्या को हल किया जा सकेगा। लेकिन सफाई कार्य इतनी मंद गति से चल रहा हैं कि इस मानसून में भी हजारों लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता हैं।
शहर के पूर्व विस्तार से पसार होती केनाल में कूड़ा-करकट का साम्राज्य रहता हैं। जिसमें इस साल बारिश पूर्व केनाल को साफ करने हेतु का कामकाज शुरू किया गया हैं। जिसके लिए केनाल के भीतर जेसीबी उतारे गये है और कचरा निकालने का कार्य किया जा रहा हैं। पिछले एक माह से यह सफाई काय किया जा रहा हैं, लेकिन अभी तक आधी केनाल भी साफ हुई नहीं। जिसकी वजह से इस साल भी पूर्व विस्तार जैसे कि ओढव, निकोल, वस्त्राल, रामोल, ठक्करबापानगर जैसे विस्तार दो-चार इंच बारिश में ही जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की जानकारी स्थानिय क्षेत्र के निवासी दे रहे हैं। शहर का पूर्व विस्तार सामान्य बारिश में ही बाढ़ की स्थिति में परिवर्तित हो जाता हैं। खारीकट केनाल के समानान्तर स्थित सोसायटी, अपार्टमेंट और चालियों के निवासियों को बारिश में बाहर निकलने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पानी का जब तक निकाल न हो तब तक घर पर ही रहने की नौबत आ जाती हैं। जब जलभराव की स्थिति शांत हो जाती हैं तब तो गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो जाता हैं। वैसे भी खारीकट केनाल को स्थानीय लोगों ने शहर की सबसे बड़ी डस्टबिन बना दिया हैं।

 

Gujarat's First Hindi Daily ALPAVIRAM's
Epaper

             
   

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10

11

12

13

14

15

16

17

18

19

20

21

22

23

24

25

26

27

28

29

30

31

Gujarat's Popular English Daily
FREE PRESS Gujarat's
Epaper

             
   

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10

11

12

13

14

15

16

17

18

19

20

21

22

23

24

25

26

27

28

29

30

31

Gujarat's widely circulated Gujarati Daily LOKMITRA's
Epaper

             
   

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10

11

12

13

14

15

16

17

18

19

20

21

22

23

24

25

26

27

28

29

30

31

         

 

Contact us on

Archives
01, 02