Welcome to egujaratitimes.com!

स्वर्ण सदानंद महामहोत्सव और पुष्टी पंचामृत महामहोत्सव का आयोजन 17 से

अहमदाबाद : षष्ठ पीठाधीश्वर प.पू. गोस्वामी 108 श्री द्वारकेशलालजी महाराजश्री के 50वे स्वर्ण प्रागट्य दिन के अवसर पर वैष्णव इन्नरफेइथ पुष्टिमार्गिय ऑर्गेनाइजेशन और कल्याण पुष्टि हवेली की ओर से अहमदाबाद में 17 दिसम्बर, 2016 से 21 दिसम्बर, 2016 के दौरान स्वर्ण सदानंद महामहोत्सव और पृष्टि पंचामृत महामहोत्सव का आयोजन किया गया है।
प.पू. द्वारकेशलालजी महाराज द्वारा पहली बार अपने मुख से कृष्णप्रिय वैष्णव संप्रदाय - पुष्टी के पांच तत्व पर व्याख्यान देंगे जैसे कि प्रथम दिन मोरली (वेणुनाद), दूसरे दिन मक्खन (नंदभवन), तीसरे दिन मोरपीछ (मयूरकुटिर), चौथे दिन गाय (गोपाष्टमी-गौचरण), पांचवे दिन रास (महारास-शरद) विषयों पर विस्तृत रूप से पुष्टी पंचामृत वचनामृत का रसपान कराया जाएगा। 17 से 21 दिसंबर के इन पांच दिनों के दौरान दोपहर 3.00 से 6.30 बजे तक, गुजरात युनिवर्सिटी कन्वेन्शन हॉल, जी. एम. डी. सी. बिल्डिंग, अहमदाबाद में सर्व वैष्णव जन इस दिव्य वचनामृत का लाभ उठा सकेंगे।
हवेली और विपो के ट्रस्टी ने विशेष रूप से बताया कि इन पांच दिनों के दौरान वचनामृत विषय के थीम अनुसार ठाकोरजी को प्यार करते कल्याण पुष्टी हवेली, वस्त्रापुर में श्री गोवर्धननाथजी, श्री गिरीराजजी और श्री कल्याणरायजी प्रभु के भव्यातिभव्य अलौकिक दर्शन- झांखी, हर दिन 7 से 8 बजे होगी। प्रथम दिन मोरली के थीम से समग्र हवेली परिसर की साजसज्जा, दूसरे दिन मक्खन थीम, तीसरे दिन मोरपिच्छ थीम, चौथे दिन गाय थीम, पांचवें दिन रास थीम से सजावट कि जाएगी। हवेली में इस प्रकार की सजावट भी पहलीबार की जाएगी।
रात्रि 8.00 से 11.00 के दौरान गुजरात युनि. कन्वेन्शन हॉल, जी.एम.डी.सी. बिल्डींग, अहमदाबाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं जिसमें रुपकुमार राठौड, सोनाली राठोड, भीखुदान गढ़वी, ओस्मान मीर, पार्थिव गोहिल, मायाभाई अहिर, शेखर सेन आदि कलाकार अपने सूर देकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे।

Gujarat's First Hindi Daily ALPAVIRAM's
Epaper (PDF)

             
   

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10

11

12

13

14

15

16

17

18

19

20

21

22

23

24

25

26

27

28

29

30

31

Gujarat's First Hindi Daily ALPAVIRAM's
Epaper (JPG)

             
   

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10

11

12

13

14

15

16

17

18

19

20

21

22

23

24

25

26

27

28

29

30

31

Gujarat's Popular English Daily
FREE PRESS Gujarat's
Epaper (PDF)

             
   

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10

11

12

13

14

15

16

17

18

19

20

21

22

23

24

25

26

27

28

29

30

31

Gujarat's widely circulated Gujarati Daily LOKMITRA's
Epaper (PDF)

             
   

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10

11

12

13

14

15

16

17

18

19

20

21

22

23

24

25

26

27

28

29

30

31

         

Gujarat's widely circulated Gujarati Daily LOKMITRA's
Epaper (JPG)

             
   

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10

11

12

13

14

15

16

17

18

19

20

21

22

23

24

25

26

27

28

29

30

31

         

 

Contact us on

Archives
01, 02